बोल्ड वेब सीरीज 'रागिनी एमएमएस 2' रिटर्न में होगी इस स्टार की एंट्री, देखते रह जायेंगे।
आरती खेत्रपाल ऑल्ट बालाजी की जानी मानी वेब सीरीज "रागिनी एम एम एस रिटर्न्स 2" में बोल्ड रूप में नज़र आयेंगी। इसकी चर्चा हर जगह हो रही है । आरती ने अपने करियर की शुरुआत इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो "समा है सुहाना सुहाना सुहाना" के साथ की थी।
बता दें कि आरती एक आध्यात्मिक परिवार से नाता रखती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड लुक ने सबको चौंका दिया है। आरती अभी तक 100 लाइव शो कर चुकी हैं, 50 से ज्यादा कमर्शियल विज्ञापन में भी देखी गई हैं। इतना ही नहीं आरती की खुद की एक महिला फुटबॉल टीम भी है, जिसका नाम उन्होंने "गर्ल्स विथ गोल्स" रखा है ।

और वो इस टीम को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सपोर्ट भी करती रहती हैं| एकता कपूर की रागिनी "एम एम एस" के साथ-साथ 3 वेब सीरीज और कर रही है, ये कहना गलत नहीं होगा की वेब सीरीज कई एक्ट्रेसेस के लिए नया मौका साबित हो रही है। इस वेब सीरीज की बात की जाए तो आरती के अलावा सीरीज में दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे।
गौरतलब है कि 2011 में इसका पहला भाग रिलीज गया। जहां पर राजकुमार राव नजर आए। दूसरा भाग रागिनी एमएमएस 2 आया जिसमें सनी लियोनी नजर आयीं। तीसरे भाग एकता कपूर ने वेब सीरीज के तौर पर लांच किया।जहां पर टीवी एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा नजर आयी थीं।
यहां देखिए एकता की सबसे पहली रागिनी सनी लियोन की तस्वीरें जो आग लगा रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications











