OMG..देवसेना का फाइट सीन..असली मगरमच्छ के साथ..चौंक जायेंगे..
आरंभ में जल्द ही आपको देवसेना की कहानी देखने को मिलेगी।लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवसेना यानी कि कार्तिका नायर ने इस शो में असली मगरमच्छ के साथ लड़ाई की है।
बाहुबली 2 में भले ही आपको देवसेना का आक्रमक किरदार बेहद पसंद आया होगा। लेकिन टीवी की देवसेना यानी कि कार्तिका नायर से जुड़ी यह खबर आपको हैरान कर देगी।
बहुत ही जल्द छोटे पर्दे पर बाहुबली के लेखक के वी विजयेन्द्र देवसेना की कहानी आरंभ शो से करनेवाले हैं। इस शो में आपको फाइट सीन से लेकर विशालकाय सेट की कई समानता बाहुबली 2 से मिलती जुलती दिखाई देगी।

लेकिन सबसे अधिक चकित करने वाली खबर यह है कि इस शो में देवसेना के किरदार के लिए अलग कई फाइट सीन की प्लानिंग की गई थी।
इसके तहत कार्तिका नायर को अपने किरदार के लिए असली मगरमच्छ के लिए फाइट सीन करना पड़ा। खुद इसका खुलासा करते हुए कार्तिका नायर कहती हैं कि मैंने अब तक जितनी भी शूटिंग की है उसमें सबसे अधिक खतरनाक फाइट सीन किए हैं।
एक सीन ऐसा भी है जिसमें मुझे स्विमिंग करते हुए मगरमच्छ के साथ रेस लगानी है। यह वही मगरंमच्छ है जिसे आपने मोहनजो दाड़ो में देखा था। इसके साथ मुझे हाथी पर बैठकर फाइट सीन देना था।
वो भी स्टंट करते हुए। शुक्र है कि इस दौरान स्टंट डायरेक्टर मौजूद थे। इस वजह से मैं इन दोनों सीन को परफेक्ट तरीके से कर पायी हूं।
गौरतलब है कि छोटे पर्दे की यह देवसेना का ताल्लुक साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी है। यहां देखिए कार्तिका नायर की खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
