....तो इसीलिए ऐश्वर्या राय नहीं बनेंगी नच बलिए 7 की जज
[टेलीविजन] ऐसा क्या है जो ऐश्वर्या राय बच्चन को टेलीविजन डांस शो नच बलिए 7 की जज बनने से रोक रहा है? तो आपको बता दें, इस कारण का नाम है आराध्या बच्चन। जी हां, ऐश अपनी 3 साल की बेटी आराध्या की वजह से नच बलिए शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं।

खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या को शो के निर्माताओं ने बतौर जज शो में हिस्सा लेने का ऑफर दिया था। लेकिन ऐश्वर्या ने आराध्या को ध्यान में रखते हुए यह ऑफर ठुकरा दिया। दरअसल, टीवी शो शूटिंग में काफी ज्यादा समय लेते हैं और ऐश अपनी तीन साल की बेटी आराध्या को ज्यादा समय के लिए छोड़ने के लिए राजी नहीं थी।
नच बलिए एक डांस रिएलिटी शो है, जहां इंटरटेनमेंट जगत के सेलिब्रिटिज कपल आते हैं और डांस के जरीए लोगों का दिल जीतते हैं। इस शो के छठे सीजन को शिल्पा शेट्टी, साजिद खान और टेरेंस लूइस ने जज किया था। जबकि इस बार अभी तक जज के नामों पर मोहर नहीं लगी है।
पढ़ें- 'नच बलिए' में नहीं आएंगे पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी..क्यों!
बहरहाल, अब इतना तो फाइनल है कि ऐश्वर्या इस शो में नहीं दिखाई देंगी। वहीं, शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर करिश्मा तन्ना- उपेन पटेल, रश्मी देसाई- नंदीश संधु, विवियन डे सेना और उनकी पत्नी, मॉनी रॉय- मोहित रैना, ईशा देओल और उनके पति और बरूण शोबती- पशमीन शामिल होंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications