Aaradhya Aishwarya wish Big B: आराध्या - ऐश्वर्या से अमिताभ बच्चन को केबीसी पर मिला वीडियो तोहफा

Aaradhya Aishwarya wish Big B

Aaradhya Aishwarya wish Big B: अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन [Aishwarya Rai Bachchan] और पोती आराध्या बच्चन [Aaradhya Bachchan] ने उन्हें उनके 80वें जन्मदिन पर एक प्यारा सा सरप्राइज़ दिया। आराध्या और ऐश्वर्या राय बच्चन ने केबीसी के खास एपिसोड पर अमिताभ बच्चन के लिए वीडियो में एक मेसेज भेजा। मेसेज में उन्होंने अमिताभ बच्चन को ढेर सारा प्यार भेजा।

इस मौके पर उनके नाती अगस्त्य नंदा और नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी उन्हें वीडियो मेसेज भेजे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन पूरे देश में जश्न की तरह मनाया गया। इस मौके पर 11 अक्टूबर को अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी केबीसी के मंच पर पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन मनाया।

अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन को इमोशनल कर दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को उनकी पुरानी तस्वीरें दिखाईं जिसमें पूरा बच्चन परिवार दिख रहा है। वहीं जया बच्चन भी पहली बार केबीसी के मंच पर पहुंची और अमिताभ बच्चन के लिए टॉफियां लेकर आईं जिन्हें खाते हुए अमिताभ बच्चन ने बाकी का एपिसोड निकाला।

अभिषेक बच्चन ने बताया कि वो लोग काफी समय से इस दिन की प्लानिंग कर रहे हैं और शूट वाले दिन भी उन्होंने और जया बच्चन ने इंतज़ार किया कि अमिताभ बच्चन काम पर निकल जाएं। इसके बाद अभिषेक और जया बच्चन केबीसी के मंच पर पहुंचे। अमिताभ बच्चन इस सरप्राइज़ के काफी भावुक हो गए और अभिषेक बच्चन उन्हें गले लगाते दिखाई दिए। वहीं अब अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या का प्यारा सा वीडियो मेसेज फैन क्लब्स लगातार शेयर कर रहे हैं जहां आराध्या दादा जी को विश करती दिखाई दे रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X