केजरीवाल के इस्तीफे के बाद बिग बॉस 18 जा रही है आप पार्टी की ये नेता, सलमान खान के घर में करेंगी राजनीति

Bigg Boss 18 Confirm Contestant: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 जल्दी ही टीवी पर ऑनएयर होने वाला है। बता दे कि इसमें कुछ ही दिन बाकी है और दर्शक भी इसके लिए काफी उत्साहित है। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साहित बिग बॉस 18 के प्रोमो ने कर दिया है और इस बार प्रोमो द्वारा साफ़ देखा जा चुका है कि घरवालों के भविष्य पर बिग बॉस की पैनी नजर होने वाली है।
लेकिन अब आपको बता दें कि सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो के लिए एक नया नाम सामने आया है। खबरों के अनुसार आम आदमी पार्टी की दामोह विधानसभा सीट से हार चुकी टीवी की मशहूर एक्ट्रेस इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनने जा रही है। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ खबरों के अनुसार मध्य प्रदेश की दामोह सीट से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी चाहत पांडे इस बार सलमान खान के शो पर आ सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की चाहत पांडे इस सीट से चुनाव हार गई थी और इसके बावजूद भी उनकी खूबसूरती के चर्चे काफी ज्यादा थे।
हालांकि इस समय चाहत पांडे दंगल टीवी शो 'नथ कृष्णा और गौरी' की कहानी में नजर आ रही है। इस शो से वह दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं और आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'पवित्र बंधन' सीरियल से की थी। वह 'ऐसी दीवानगी देखी नहीं' और 'सावधान इंडिया' से लेकर 'राधा कृष्ण' जैसे शूज में नजर आ चुकी हैं।
अगर बिग बॉस 18 की बात करें तो आपको बता दें कि इसके प्रीमियर की तारीख़ का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन कुछ खबरों के अनुसार यह शो 5 अक्टूबर से ऑन एयर हो सकता है। बताया जा रहा है कि निया शर्मा भी इस बार शो में नजर आ सकती हैं और साथ ही धीरज धूपर के अलावा शोएब इब्राहिम भी शो में पक्के माने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications