'लड़की को भी उसी खाई में धक्का देकर मार दो.. केस खत्म' केतन की हत्या पर सिया पर भड़की टीवी एक्ट्रेस
Ketan Aggarwal Death case: केतन अग्रवाल की हत्या के मामले ने देश भर में आक्रोश पैदा कर दिया है। मंगेतर सिया गोयल ने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए केतन अग्रवाल को खाई में धक्के दे दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अब सोशल मीडिया पर सिया को काफी भला बुरा सुनाया जा रहा है। इस लिस्ट में टेलीविजन एक्ट्रेस आंचल खुराना का नाम भी जुड़ गया है।

आंचल खुराना ने इस पूरे मामले पर हैरान जताते हुए कहा है कि उस लड़की यानि के सिया को भी उसी खाई से धक्का देकर खत्म कर देना चाहिए जहां से उसने केतन को धक्का देकर मारा है।
इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके आंचल खुराना ने कहा, "केतन अग्रवाल सिर्फ 26 साल का लड़का था। एक करोड़पति बाप के बेटे की एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों परिवार एक-दूसरे के करीबी हैं, तो वो अपने बच्चों की भी शादी तय कर लेते हैं। लेकिन जो बेटी है उसका चेतन के साथ अफेयर चल रहा होता है। आप ये बात अपने पेरेंट्स से कह सकती थीं, आप अपने मंगेतर को ये बात बता सकती थीं। लेकिन उसने केतन को पहाड़ी से नीचे फेंकना सही समझा।"
आंचल ने आगे कहा, "यार ये सिर्फ लड़का या लड़की की बात नहीं है। मैं ये कहना चाह रही हूं कि इस पीढ़ी को हो क्या गया है? हमें किसी पर भी अत्याचार नहीं करना चाहिए। सिया के अंदर केतन को मारने की हिम्मत आई, लेकिन अपने माता-पिता को अफेयर का सच बताने की हिम्मत नहीं थी। क्या तुम सीरियस हो? तुम उसके घर से भाग सकती थी, कुछ और कर सकती थी। किसी को मारने की क्या जरूरत थी? ये आखिर हो क्या रहा है? मेरे हिसाब से उस लड़की को भी उसी खाई से धक्का दे देना चाहिए। इस मामले में कोई कोर्ट केस भी नहीं होना चाहिए।'


Click it and Unblock the Notifications