मैंने कोमोलिका को देखा तो नहीं है लेकिन सुना है कि हिना खान अच्छा काम करती थीं - नई कोमोलिका आमना
आमना शरीफ तो सबको याद ही होंगी। वहीं जिन्होंने रातों रात कहीं तो होगा में कशिश के किरदार के साथ तहलका कर दिया था। अब आमना काफी समय बाद एक बाद फिर से टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस बार आमना की वापसी हो रही है कोमोलिका के तौर पर। अब हिना खान को आमना शरीफ, रिप्लेस कर चुकी हैं ये तो हमने आपको बता ही दिया है।
अब कसौटी ज़िंदगी में कोमोलिका के तौर पर अपनी वापसी और हिना खान को रिप्लेस करने पर बात करते हुए आमना शरीफ ने कहा कि उन्होंने कभी भी हिना खान का काम देखा तो नहीं है लेकिन सुना ज़रूर है कि उन्होंने कोमोलिका के तौर पर लोगों का दिल जीत लिया था।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले, एकता कपूर ने हिना खान का कोमोलिका की एंट्री का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि वो कोमोलिका को बहुत मिस कर रही हैं। अब आखिरकार सीरियल में कोमोलिका की वापसी हो रही है।
दिलचस्प ये है कि जहां एक तरफ, हिना खान ने कोमोलिका का किरदार, फिल्मों के लिए छोड़ा है, वहीं आमना शरीफ भी फिल्मों के लिए टीवी करना छोड़ चुकी हैं। अब एक बार फिर से उनकी टीवी पर वापसी हो रही है और देखना है कि नई कोमोलिका का लोग कैसे स्वागत करते हैं।
वैसे टीवी में कई एक्टर्स हैं जो मुख्य किरदारों को रिप्लेस करने के बाद काफी फेमस है -


Click it and Unblock the Notifications











