..................... Aamna Sharif Recalls First Period Trauma A Boy Announced It to the Entire Class - Hindi Filmibeat

स्कूल में आए पीरियड्स, ड्रेस पर लगा दाग़ तो इस हसीना का उड़ा मज़ाक, बोलीं- 'मैं 3 दिन तक तो...'

Aamna Sharif First Period Experience: टीवी इंडस्ट्री की जाने-माने अभिनेत्री आमना शरीफ को आज के वक्त में हर कोई जानता है। उन्हें टीवी शो कसौटी जिंदगी की 2 से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। वह अपने विचारों को लेकर भी हमेशा काफी बेबाक रहती हैं।

Aamna Sharif

लेकिन हाल ही में Hauterrfly के साथ बातचीत के दौरान आमना शरीफ ने खुलासा किया कि वह अपने बेटे को पीरियड के बारे में बताती रहती हैं और उसे यह भी समझती हैं कि यह प्रक्रिया कितनी ज्यादा पेनफुल होती है।

पीरियड्स में बेटा रखता है ध्यान

अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब उनको पीरियड होते हैं तो उनका बेटा जाकर उनका ध्यान रखना है। वह उनसे उनका हाल-चाल पूछता है और उनके लिए हॉट वाटर बैग भी लेकर आता है।

स्कूल में हुए पीरियड्स

लेकिन आपको बता दें कि इसी इंटरव्यू के दौरान आमना शरीफ ने अपने पहले पीरियड्स को लेकर हुई ट्रेजेडी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि "स्कूल में आठवीं क्लास में मुझे पीरियड्स आए थे। मेरी स्कूल की ड्रेस बेज कलर की थी और वह पूरी खराब हो गई थी। मैं उठी तो किसी ने मुझे बताया कि दाग लगा हुआ है।"

आमना शरीफ आगे बताती है कि "मुझे मां ने पीरियड्स को लेकर पहले ही बता दिया था। उन्होंने मुझे इसके लिए पहले से ही तैयार कर दिया था। जब पीरियड होने के बाद मेरे कपड़े खराब हो गए थे तो मैं पूरे ब्रेक टाइम सेट से नहीं उठी।"

3 दिन तक स्कूल नहीं गई थी एक्ट्रेस

अभिनेत्री आगे बताती है कि "फिर दो लड़कियों से मैंने हेल्प के लिए कहा था और उन्होंने ड्रेस पर सेफ्टी पिन लगा दी थी। लेकिन एक लड़के ने पूरी क्लास में फैला दिया था कि आमना की तो ड्रेस पर दाग लग गया है। उसकी इस हरकत से मैं काफी ज्यादा शर्मिंदा हुई और अगले तीन दिन तक स्कूल भी नहीं गई। मुझे लग रहा था कि मेरा मजाक उड़ाया जाएगा।"

क्लास में बच्चे बना रहे थे बातें

आमना शरीफ आगे बताती है कि "जब चौथे दिन में स्कूल गई थी तो क्लास के कुछ बच्चे मुझे लेकर बातें बना रहे थे। कान में फुसफुसा भी रहे थे।" लेकिन आमना शरीफ मानती है कि आज चीजें काफी बदल गई है और अब की जनरेशन के बीच यह बात काफ़ी नॉर्मल हो चुकी है। पीरियड्स को टैबू नहीं माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X