..................... Aamna Sharif Faced Horrifying Incident In Childhood Said A Boy Take Off His Pant Outside The Coaching - Hindi Filmibeat

जब कोचिंग के इस एक्ट्रेस संग हुई घिनौनी हरकत, बोलीं- वो पैंट उतारकर...

Aamna Sharif Shocking Incident: टीवी और बॉलीवुड के काफी सारे सितारे ऐसे हैं जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ओपन रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी ही मशहूर अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कुछ वक्त पहले खुलासा किया था कि कैसे बचपन में उनके साथ में छेड़खानी हुई थी। जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं वह और कोई नहीं बल्कि आमना शरीफ है जिन्होंने 'कसौटी जिंदगी की 2' सीरियल से लोकप्रियता हासिल की थी।

Aamna Sharif

कोचिंग के बाहर हुई एक्ट्रेस के साथ गंदी हरकत

आमना शरीफ ने बताया कि जैसे उन्होंने लड़के को पैंट उतारते हुए देखा था वह काफी ज्यादा डर गई थी। आसपास की लड़कियां भी कोचिंग से भागने लग गई थी और आमना शरीफ ने पॉडकास्ट के दौरान खुलासा किया कि इस घटना को आज भी जब वह याद करती है तो घबरा जाती हैं।

आमना शरीफ ने खुलासा किया कि जब उन्होंने लड़के को देखा तो वह अपनी टीचर के पास में भाग कर चली गई। उन्होंने बताया कि तब वह काफी ज्यादा छोटी थी और उनको कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था।

जब एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूने की हुई थी कोशिश

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि उनके साथ में बस और ट्रेन में भी गंदी हरकतें हो चुकी हैं। ट्रैवल के वक्त भी किसी ने उनको गलत तरीके से छूने की कोशिश कर दी थी और इसके बाद में वह काफी घबरा गई थी।

आमना शरीफ ने इस बात का भी खुलासा किया की बचपन में हुई बुरी घटनाओं का असर उन पर बहुत ही ज्यादा गहरा हुआ था और उनको यह समझ भी नहीं आता था कि इन यादों का क्या करना है और कैसे भूलना है।

बच्चों को लेकर घबरा जाती है आमना शरीफ

आमना शरीफ ने यह भी बताया कि यह घटनाएं बहुत ही ज्यादा भयानक थी और आज तक वह इनको बुला नहीं पाई है। आज भी इन बातों को याद करके उनको डर लगने लगता है। उन्हें अपने बच्चों की भी बहुत ज्यादा फिक्र होती है। उन्हें लगता है कि जिन चीजों का उन्होंने सामना किया है उनके बच्चों को ना करना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X