छोटे पर्दे पर आमिर लेंगे अमिताभ से पंगा

हम आपको बता दे कि बॉलीवुड के लगभग सभी सफल कलाकार चाहे वो अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार, शाहरूख खान,या फिर रितिक रौशन हो ये सब छोटे पर्दे पर अपना रंग जमा चुके हैं। इतना ही नहीं इनके शो काफी पॉपुलर भी रहे हैं, शायद यही कारण है कि आमिर खान भी खुद को छोटे पर्दे पर आने से रोक नहीं पाए।
आमिर के इस शो का प्रसारण अगले साल से स्टार प्लस पर किया जाएगा। आमिर का इस बारे में कहना है कि उन्हें पिछले कुछ सालों से छोटे पर्दे से लगातार कोई ना कोई प्रस्ताव मिल ही रहे हैं। लेकिन वो सब लगभग एक ही जैसे थे मैं किसी ऐसे मौके की तलाश में था जिसमें मुझे कुछ अलग करना पड़े।
वैसे आमिर के इस तरह की बातों से तो यही लगता है कि वो छोटे पर्दे पर पूरे जोश के साथ उतरने वाले हैं। आमिर जानते हैं कि छोटे पर्दे पर उनसे भी काफी समय पहले से अमिताभ, सलमान, अक्षय और शाहरूख का राज चल रहा है हो सकता है आमिर ने उनसे टक्कर लेने के लिए काफी कुछ प्लान भी कर लिया हो।


Click it and Unblock the Notifications











