आमिर खान ने शाहरूख के शो में आने से मना किया

आमिर और शाहरुख के बीच काफी लंबे समय से शीतयुद्ध चला आ रहा है और लगता है कि इस युद्ध को कोई भी खत्म नहीं कर सकता। हाल ही में आमिर ने एक टीवी कार्यक्रम 'लीव माई लाइफ' में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया क्योंकि इसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिली इंटरटेनमेंट बना रही है।
यूटीवी स्टार अपने शो लिव माई लाइफ की शुरुआत आमिर खान के साथ करना चाहते थे, और आमिर ने इसके लिए पहले हांमी भी भर दी थी लेकिन जैसे ही आमिर को पता चला कि इसमें शाहरुख का प्रोडक्शन हाउस शामिल है, उन्होंने बिना कुछ सोचे इस शो के लिए मना कर दिया।
खबर यह भी आई है कि वह अपने टीवी शो की तैयारी में व्यस्त हैं। इसका प्रसारण अगले साल जनवरी में होगा। अब इस बात के पिछे की सच्चाई क्या है यह तो आमिर ही बता सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











