#Me Too पर आमिर खान जनवरी 2019 में करेंगे बड़ा धमाका, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
#Me Too कैंपेन को लेकर इन दिनों सारा बॅालीवुड एक साथ दिखाई दे रहा है। कई बड़े स्टार्स ने ऐसी फिल्मों से किनारा कर लिया है जिनका नाम यौन उत्पीड़न से जुड़ा है। इस फेहरिस्त में आमिर खान भी शामिल हैं।
आमिर खान ने ठग्स आॅफ हिंदोस्तान के ट्रेलर के दौरान तनुश्री मामले पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि इस बारे में उन्हें किसी तरह की जानकारी नहीं है।
Bigg Boss 12 ने टीआरपी पर तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड ,नागिन 3 को तगड़ा झटका Shock
लेकिन जब एक के बाद एक Me Too के जरिए कई नाम सामने आने लगे तो अपनी पत्नी किरण के साथ मिलकर उन्होंने एक बयान जारी किया। आमिर ने यह साफ किया है वह सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपियों के साथ काम नहीं करेंगे।

इसी के नतीजन उन्होंने गुलशन कुमार की बायोपिक से खुद को हटा लिया। इस फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर पर कुछ साल पहले गीतिका त्यानी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
लेकिन अब इस कैंपेन को एक स्टेप आगे ले जाते हुए आमिर खान जल्द सत्यमेव जयते 4 की शुरुआत कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस सीजन की शुरुआत #Me Too अभियान से होगी।
मुमकिन है कि जनवरी 2019 से इसका आगाज होगा। फिलहाल इसको लेकर काम की शुरुआत हो चुकी है।बहरहाल,यहां देखिए #Metoo movement से जुड़ी हुई बीते दिनों की सारी प्रमुख खबरों की एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications