आमिर के साथ पहली बार नजर आईं श्रीदेवी

ऐसा पहली बार था जब श्रीदेवी बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर के साथ छोटे पर्दे पर नजर आई। इस शो में श्री देवी बाल यौन शोषण के शिकार हरीश अय्यर से मिलने आई थीं। हरीश ने इस शो के दौरान सबके सामने आमिर को बताया कि किस तरह वो 11 साल तक दोहरी जिंदगी जीते रहे। एक शख्स उनका शोषण करता रहा। जब उनपर हो रहे जुल्म से हरीश ने अपनी मां को अवगत कराने की कोशिश की तो उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।
हरीश क हा ऐसे में उनका कुत्ता और श्रीदेवी की फिल्में ही थीं जो उनका सहारा बनी। इसी कारण इस शो के आखिर में श्रेदेवी को इनवाइट किया गया। इस कार्यक्रम के अंत में आमिर ने बच्चों के लिए वर्कशॉप भी ऑर्गेनाइज कराया गया।


Click it and Unblock the Notifications