..................... Aamir Khan shoots for Koffee with Karan season 6 alone - Hindi Filmibeat

First Pic: कॉफी विद करण सीज़न 6 की शूटिंग करने पहुंचे आमिर खान, देखिए पहली तस्वीर

बॉलीवुड में गपशप और गहमा गहमी का दौर एक बार फिर शुरू होगा क्योंकि करण जौहर अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का अगला सीज़न लेकर वापस आ रहे हैं। कॉफी विद करण के छठवें सीज़न के लिए अब आमिर खान ने शूटिंग कर ली है और सेट से उनकी तस्वीरें भी आ चुकी हैं। इस बार आमिर खान, कॉफी विद करण सीज़न 6 में अकेले ही मेहमान बनकर पहुंचे।

आमिर खान धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए रजनीश ओशो बायोपिक करने जा रहे हैं जिसे शकुन बत्रा डायरेक्ट करेंगे। इस के साथ ये आमिर खान की धर्मा प्रोडक्शन्स में डेब्यू फिल्म होगी। इस फिल्म में आमिर खान रजनीश ओशो का किरदार निभाएंगे और उनका साथ देंगी आलिया भट्ट जो मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी।

aamir-khan-shoots-koffee-with-karan-season-6-alone

माना जा रहा है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री वाइल्ड वाइल्ड लाइफ से काफी प्रेरित होगी। इसके अलावा फिलहाल आमिर खान ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के रिलीज़ होने की तैयारी कर रहे हैं। ठग्स के बाद आमिर खान सुभाष कपूर और भूषण कुमार की गुलशन कुमार बायोपिक मुगल करने वाले थे।

लेकिन फिलहाल भूषण कुमार और सुभाष कपूर, दोनों के ही खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ चुके हैं और आमिर खान साफ कर चुके हैं कि ऐसे किसी आदमी के साथ वो काम नहीं करेंगे जो किसी भी दुर्व्यवहार में लिप्त था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X