..................... Aamir Khan | Satyamev Jayate | Tv Show | Son Azad Rao Khan | आमिर खान | सत्यमेव जयते | टीवी शो | बेटा आजाद राव खान - Hindi Filmibeat

आमिर के साथ उनका बेटा भी टीवी पर!

aamir khan
मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानि आमिर खान के महज पांच माह के बेटे आजाद राव खान अपने पापा के नए टीवी शो सत्यमेव जयते के लिए फिल्माए गए एक वीडियो शूट का हिस्सा बन गए हैं। आमिर इस कार्यक्रम के जरिए छोटे पर्दे पर पर्दापण करने जा रहे हैं। इसके प्रचार के लिए फिल्माए गए प्रोमोज में से एक में उनके बेटे आजाद भी दिखाई देंगे।

कार्यक्रम का प्रसारण स्टार प्लस और दूरदर्शन पर 6 मई से होगा। आमिर ने बताया, मेरा बेटा आजाद सत्यमेव जयते के एक प्रोमो में दिखाई देगा। इस प्रोमो की शूटिंग मेरे बांद्रा वाले घर में ही हुई है। हालांकि इस वीडियो फुटेज को अभी सिर्फ परिजनों के देखने के लिए ही रखा गया है। इससे पहले आमिर की पत्नी किरण राव ने इस टीवी शो के प्रचार में अपने घर की तस्वीरों के इस्तेमाल पर सख्त ऐतराज जताया था।

आमिर ने बताया, एक बार जब किरण शूटिंग के दौरान आस-पास नहीं थीं तो हमने आजाद को लेकर एक वीडियो शूट किया। मैंने किरण को बताया कि हमने आजाद को लेकर एक प्रोमो शूट किया है और उसमें आजाद बहुत सुंदर लग रहा है। फिर मुझे लगा कि किरण को यह बात अच्छी नहीं लगी तो बात को संभालने के लिए मुझे कहना पड़ा कि हम उस वीडियो को प्रोमो में इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X