इस शो के दौरान आंखो में आए आंसूः आमिर खान

aamir khan
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही टीवी शो 'सत्यमेव जयते' के साथ छोटे पर्दे पर अपनी पारी खेलने को तैयार हैं। आमिर ने कहा कि वो इस शो को लेकर काफी डरे हुए थे क्योंकि हम एक अलग राह पर चल रहे थे।

आमिर का कहना है कि 'शुरुआत में, वो इस शो को करने को लेकर काफी डरे हुए थे उन्हें लग रहा था कि वह एक अलग ही राह पर चल रहे हैं। यह कार्यक्रम कठिन था लेकिन हम जानते थे कि हम अलग कर रहे हैं।

आमिर इस टीवी शो पर दो साल से अधिक समय से काम कर रहे हैं जब स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने उन्हें सुझाव दिया था कि वह टीवी में काम करें। उन्होंने कहा, 'मैं दो साल से अधिक समय से शो पर काम कर रहा हूं। इसने मुझे थका दिया है।

मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर मैं ध्यान ही नहीं दे पा रहा था। मैं यही कह सकता हूं कि हमने कोई कसर नहीं छोड़ी है। हम आम लोगों से जुड़ना चाहते हैं। यह एक तरह से 'भारत जोड़ो अभियान' की तरह है।

इस शो के जरिए हम लोगों की समस्या को समझते हैं। हम यहां बदलाव करने के लिए नहीं हैं। किसी भी चीज में बदलाव करने के लिए मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं नहीं मानता कि मैं इस स्थिति में भी हूं। मेरा मानना है कि समस्या को समझना और इसे महसूस करना या किसी का हाथ थामना या गले लगाना भी महत्वपूर्ण है।

आमिर को इस शो को बनाने के दौरान काफी लोगों से मिले उन्हें इस दौरान व्यक्तिगत तौर पर बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने कहा,'मैंने लोगों से बात की उनकी तकलीफ को महसूस किया लोगों के मुंह से उनका दुख सुनकर मेरी आंखो में आसू आ गए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X