आमिर ने बिग बी को पिछे छोड़ दिया
ऐसी खबर है कि आमिर खान ने अपने शो को हिट कराने के लिए कोई सकर बाकी नहीं रखी है। वो दिन रात इस शो के लिए मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि उन्हें इसके मेहनताने के रूप में अच्छी खासी रकम भी मिलनी चाहिए। तो अब खबर आई है कि आमिर को इस शो के एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ दिये गए हैं।
इतनी बड़ी रकम वो भी किसी टीवी शो के लिए आजतक किसी भी एक्टर को नही दिया गया। बिग बी को भी कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड के लिए 2 करोड़ की रकम दी गई थी। अब आमिर सत्यमेव जयते के साथ सबसे महंगे टीवी होस्ट बन चुके हैं।

छोटे पर्दे पर अब तक बिग बी के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारे शो को होस्ट कर चुके हैं लेकिन आमिर ने सबको पिछे छोड़ दिया। सूत्रों की माने तो इस टीवी शो का बजट बहुत बड़ा है इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं कि आमिर को इस शो के लिए 3 करोड़ मिले है।


Click it and Unblock the Notifications