सुखविंदर ने आमिर के सपने को दी आवाज
इनदिनों आमिर खान अपने टीवी शो के चलते मीडिया में हर तरफ छाए हुए हैं। इसी कार्यक्रम के लिए आमिर ने अपनी फिल्म तलाश के रिलीज को भी पोस्टपोन करवा दिया है। खबर आई है कि आमिर के इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी आवाज दी है।
जी हां इस रियेलिटी शो 'सत्यमेव जयते' के लिए सुखविंदर ने 22 मिनट का गाना गया है। इस शो को लेकर आमिर खान काफी समर्पित है। उनके इस समर्पण को देख सिंगर भी हैरान हो गए हैं। फिल्म दिल से में 'छैंया छैंया' गाने से पॉपुलर हुए सुखविंदर ने कहा, 'हां, मैंने एक गीत गाया है, जो टाइटल ट्रैक के लिए इस्तेमाल होगा। यह गीत एक सपना है और मानवता तथा राष्ट्रीयता को प्रदर्शित करता है।'
इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा है और इसे संगीत राम सम्पत ने दिया है। सुखविंदर आमिर की लगन को देखकर हैरान हैं। वो कहते हैं कि 'आमिर की लगन को देखकर मैं हैरान हूं। वह हर चीज पर नजर रख रहे हैं। यदि मैं उनके इस शो की रिकॉर्डिग के लिए आ रहा हूं तो आमिर को इस बात का पता है कि मैं कहां हूं और मुझे उनतक पहुंचने में कितना समय लगने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications











