..................... Aamir Khan satyamev Jayate postponed due to busy schedule - Hindi Filmibeat

इंतजार खत्म, साल 2019 के अंत में करेंगे आमिर खान सुपरहिट कमबैक, यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट !

By Prachi Dixit

आमिर खान अपनी आगामी फिल्म गुलशन कुमार की बायोपिक 'मुगल' की तैयारी कर रहे हैं। ऐसी खबर है कि ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इसके साथ आमिर अपनी एक और बहुप्रतिक्षित फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' की प्लानिंग में भी जुटे हुए हैं। ऐसे में इन दो बड़े प्रोजेक्ट के चलते आमिर खान ने अपने लोकप्रिय टीवी शो 'सत्यमेव जयते' को पीछे कर दिया है।

बीते दो साल से चर्चा है कि आमिर इस शो को एक बार फिर से टीवी पर लेकर आना चाहते हैं। जिसके लिए उनकी टीम काफी लंबे समय से तैयारी कर रही है। ऐसी खबर थी कि इस साल के मध्य में आमिर खान 'सत्यमेव जयते' को दोबारा टीवी पर ला सकते हैं। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के लांच को आगे के लिए टाल दिया गया है। आमिर अपने पानी फाउंडेशन के काम में भी इस समय बिजी हैं।

aamir khan

ऐसे में आमिर 'सत्यमेव जयते' को काफी कम समय नहीं दे पाते। जिसे देखते हुए टीवी शो को आगे ले जाने का फैसला आमिर ने किया है। इससे सभी वाकिफ हैं कि आमिर एक समय पर एक प्रोजेक्ट को पूरा समय देने पर विश्वास रखते हैं। वह टीवी शो के लिए अपने इसी नियम का पालन करना चाहते हैं। आमिर के इस फैसले के कारण स्टार प्लस का फोकस अब 'नच बलिए 9' और शाहरुख खान के शो 'टेड टॅाक्स' पर है।

फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि साल 2019 के आखिरी में सत्यमेव जयते का नया सीजन लाया जा सकता है। इस सीजन में डिप्रेशन, बेरोजगारी और मी टू जैसे गंभीर विषयों पर फोकस किया जाएगा। जिसके लिए आमिर की टीम काम कर रही है।

बहरहाल, क्या आप जानते है कि बॅालीवुड स्टार्स टीवी पर हर एपिसोड से कितने करोड़ की कमाई करते हैं..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X