दहेज प्रथा पर पड़ेगा आमिर का अगला थप्पड़

अपने पहले एपिसोड से ही देश भर मे खलबली मचा देने वाले इस शो ने मात्र दो हफ्तो में ही लोगों की नींदें उड़ानी शुरु कर दी है। कन्या भ्रूण हत्या और बाल यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर आमिर ने कइ ऐसे सच उजागर किए है, जिन्हें देखकर शायद इसांन का भी इंसानियत पर से विश्वास उठ जाए। अब बारी है दहेज प्रथा की।
दहेज प्रथा जो कि भारतीय संस्कृति पर एक करारा थप्पड़ है। आज भी देश के हर कोने में उपस्थित है। स्त्री जो कि माँ लक्ष्मी का रुप मानी जाती है उसी को बिना लक्ष्मी के आज भी विवाह पश्चात स्वीकार नहीं किया जाता है। जिस कन्या को नवरात्रि में माँ दुर्गा का रुप समझ पूजा जाता है उसी को विवाह पश्चात दहेज पृथा के चलते पृताणित किया जाता है।
आमिर की इस जंग में शामिल होकर हम भी रिवाजों के नाम पर सदियों से चली आ रही इन कुरीतियों से अपने देश को बचा सकते हैं, लेकिन उसके लिए हमें अपनी नींद से जागना होगा और जगाना होगा उन सभी को जिनके कानों में अब तक इन कुरीतियों से जूझते इंसानों की चीखें नहीं पहुच पाई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











