किरण राव को आमिर खान पर आया गुस्सा

aamir khan-kiran rao
किरण राव को अपने पति आमिर खान पर गुस्सा क्यों आया? दरअसल आमिर अपने टीवी शो 'सत्यमेव जयते'के प्रोमो की मेकिंग के लिए अपने घर के अंदर ही शूटिंग करवाना चाह रहे थे। वो भी उनकी पूरी टीम के साथ और किरण नहीं चाहती थी कि उनकी पर्सनल लाइफ को टीवी पर दिखाया जाए।

किरण के मना करने के बाद भी आमिर वही काम कर रहे थे जिस बात पर किरण को गुस्सा आ गया। आमिर अपने बेटे आज़ाद के जन्म के बाद से ही टीवी शो के काम से रिलेटेड सारी मीटिंग अपने घर पर ही करते आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनके कार्यक्रम का प्रोडक्शन से लेकर रिसर्च तक का जितना भी काम है वो भी उनके बांद्रा वाले घर पर ही होता आया है।

टीवी शो बनाने के दौरान आमिर के घर में जिस जगह पर उनकी मीटिंग होती थी, उसी की शूटिंग के लिए सारी टीम उनके घर गई थीं। लेकिन, किरण ने उनको शूटिंग करने से रोक दिया। आखिर में आमिर ने उन्हें काफी समझाया, उसके बाद जाकर किरण ने शूटिंग के लिए हामी भरी।

आमिर इस टीवी शो के लिए करीब दो साल से मेहनत कर रहे हैं। साथ ही आमिर ने अब अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को कुछ खास नहीं बताया है। अब तो दर्शकों को भी आमिर के इस शो का इंतजार रहने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X