भारत में हर दूसरा बच्चा होता है यौन उत्पीड़न का शिकारः आमिर

aamir khan
आमिर खान ने सत्यमेव जयते के दूसरे एपीसोड में बाल यौन शोषण जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठा कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वाकई में देश का भविष्य सुरक्षीत है। आमिर ने अपने इस प्रोग्राम के जरिए लाखों को रोने और सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस कड़ी में यौन शोषित लोगों को दिखाया गया। उनकी व्यथा सबके सामने लाई गई, हर किसी की आंखों में आसूं थे जब इन लोगों ने सबके सामने अपना दर्द बयां किया। फिर शो के अंत में श्रीदेवी भी दिखाई दी। वह इस शो में बाल यौन शोषण के शिकार हरीश अय्यर से मिलने आई थीं। हरीश ने इस शो में सबके सामने कहा कि कि एक शख्स ने उनका 11 वर्षो तक यौन शोषण किया।

इनके अलावा इसी शो में एक अन्य पीड़िता सिंडरेला भी आईं थी। जब उनके साथ यह हादसा हुआ तब वह महज 12 साल की थीं। तब एक 55 वर्षीय शख्स ने उनका यौन शोषण किया। आमिर ने इस शो में एक और चौकाने वाला खुलासा कि की भारत में 53% बच्चे यानि हर दूसरा बच्चा इस दुराचार को सहन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X