मैं डॉक्टर्स से माफी नहीं मांगूंगा: आमिर खान

पर आखिरकार एनडीटीवी से एक इंटरव्यू के दौरान आमिर ने कहा कि "मैं डॉक्टर्स से माफी नहीं मांगूंगा, मैंने मेडिकल प्रोफेशन का अपमान नहीं किया है। मेडिकल प्रोफेशन को अपमानित मैंने नहीं बल्कि अनैतिक प्रैक्टिसेस से जुड़े डॉक्टर्स ने किया है।"
आमिर ने यह तब कहा जब 21 मेडिकल इंस्टीट्यूशन्स के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी आमिर द्वारा उनके शो सत्यमेव जयते में मेडिकल प्रोफेशन की निन्दा करने के लिए माफी की मांग की।
डॉक्टर्स ने कहा कि आमिर समाज में डॉक्टर्स को लेकर गलत संदेश पंहुचा रहे हैं जिससे कि डॉक्टर और मरीज के रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही डॉक्टर्स ने धमकी भी दी कि अगर आमिर माफी नहीं मांगेगे तो उनकी फिल्मों और टीवी शो का बहिष्कार किया जाएगा।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सेक्रेट्री, डॉक्टर डीआर राय ने कहा है " आमिर ने जिस तरह से इस शो को होस्ट किया था ये शो बहुत सनसनीखेज हो उठा। उन्होंने एकतरफा कहानी कही और डॉक्टर्स का अपमान किया। जिस तरह से चीजें दर्शकों के सामने रखी गईं हमारे लिए वो अस्वीकार्य हैं।"


Click it and Unblock the Notifications