इंतजार खत्म: 2 मार्च से स्टार प्लस पर 'सत्यमेव जयते' पार्ट 2
फिल्म 'धूम 3' की सफलता के बाद आमिर खान फिर से टीवी की ओर रूख करने जा रहे हैं। जी हां दोस्तों आपके चहेते आमिर खान फिर से अपने पॉपुलर शो 'सत्यमेव जयते' के दूसरे संस्करण के साथ टीवी पर प्रकट होने जा रहे हैं। सत्यमेव जयते पार्ट 2 का प्रीमियर 2 मार्च को होगा।
गौरतलब है कि आमिर ने वर्ष 2012 में 'सत्यमेव जयते' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। यह कार्यक्रम कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और बाल शोषण सरीखे संवेदनशील सामाजिक मुद्दों को उठाता है। मई में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए इस कार्यक्रम को दर्शकों ने दिल से सराहा था। कुछ कड़ियों ने सर्वोच्च रेटिंग पाई थी।
आमिर के शो का इंतजार लोग किस हद तक कर रहे हैं इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शो की पहली झलकियां शनिवार को इंटरनेट पर जारी कि जिसे अब तक 34,000 से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं।
लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि पार्ट 2, पार्ट वन से अलग होगा। रिपोर्टों के मुताबिक, कार्यक्रम निर्माताओं ने दूसरे संस्करण को तीन भागों में बांटने का फैसला किया है। प्रत्येक खंड रविवार को चार शो प्रसारित करेगा।
आगे की खबर स्लाइडों में


Click it and Unblock the Notifications