आमिर खान की रुबरू रोशनी का रिलीज से पहले खुलासा इतनी भाषाओं में होगा टेलीकास्ट!
'रुबरू रोशनी' (रोशनी के साथ आमने-सामने) आमिर की बहुचर्चित फिल्म 'रंग दे बसंती' से गीत 'रूबरू' के लिरिक्स हैं, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और ए आर रहमान द्वारा रचित है। इस गीत के गायक नरेश अय्यर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके है। संयोग से, फिल्म तेरहा साल पहले 26 जनवरी को ही रिलीज हुई थी। प्रशंसकों के साथ लाइव बातचीत के दौरान, आमिर खान ने फिल्म के बारे में बात की और साथ ही कुछ जानकारी भी साझा करते हुए नज़र आये।
जब रूबरू रोशनी के बारे में कुछ साझा करने के लिए कहा गया, तो आमिर ने कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। और इसलिए मैंने इस दिन यानी गणतंत्र दिवस को चुना। हमने फिल्म का 7 अलग-अलग भाषाओं में अनुवाद किया है।

मैं आप सभी को यह फिल्म दिखाने के लिए उत्सुक हूँ। फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, हिंदी, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी में संबंधित स्टार क्षेत्रीय नेटवर्क पर सबटाइटल के साथ रिलीज होगी।" जैसे ही आमिर ने लाइव अपने प्रशंसकों से बात करना शुरू किया, वैसे ही भारत में ट्विटर पर हैशटैग #RubaruAamir तेज़ी से ट्रेंड करने लगा।


Click it and Unblock the Notifications