1000 करोड़ की महाभारत से पहले आमिर खान का धमाकेदार सीक्वल !
2018 में बैक टू बैक इतने सारे धमाके होने जा रहे हैं कि आप यकीन नहीं कर पायेंगे। सलमान खान,शाहरूख खान और अक्षय कुमार के बाद जल्द ही आमिर खान टीवी पर वापसी की तैयारी में हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आमिर अगले साल मार्च या अप्रैल तक सत्यमेव जयते दोबारा लाने की प्लानिंग कर सकते हैं। इससे पहले खबर आयी थी कि आमिर का सारा फोकस केवल ठग आॅफ हिंदोस्तान पर रहेंगे।

जैसा कि वह हमेशा अपने हर प्रोजेक्ट पर डिटेल से काम करते हैं,ठीक इसी तरह वह सत्यमेव जयते को जल्दबाजी में शुरू नहीं करना चाहते हैं।इस बीच उन्होंने अपनी टीम को सत्यमेव जयते 2 की प्लानिंग से लगातार जोड़े रखा है।
मुमकिन है कि ठग आॅफ हिंदोस्तान के बाद और महाभारत के पहले आमिर खान अपने इस ब्लॅाकबस्टर शो से दस्तक दे सकते हैं।यह भी कहा जा रहा है कि इस साल के अंत तक या फिर 2019 में आमिर अपना शो लेकर आ सकते हैं।
हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है।बहरहाल,यहां देखिए 90 के दशक में सलमान,आमिर और अजय देवगन की ये अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications