आमिर भी छोटे परदे पर

बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे टीवी से जुड़ कर पैसे कमा रहे हैं। ऐसे में आमिर खान खुद को पीछे कैसे रख सकते थे। सो, उन्होंने तय किया है कि वह भी अब शो होस्ट करेंगे। उन्हें पहले भी टीवी के कई ऑफर मिले थे। मगर चूजी आमिर इसे करने के लिए राजी नहीं हुए थे।
शायद उन्हें किसी भी शो का फॉरमेट पसंद नहीं था लेकिन सूत्रों की मानें तो आमिर एक चैट शो के लिए राजी हो गये हैं। यह शो मनोरंजक न होते हुए आम आदमी की समस्याओं पर केंद्रित होगा। इसमें किसी भी व्यक्ति की समस्या को समझा जायेगा और फिर आमिर उसका इंटरव्यू करेंगे। कुछ कुछ इसका फॉरमेट जिंदगी लाइव की तरह होगा। माना जा रहा है कि आमिर को यह कंसेप्ट बेहद पसंद आया है।


Click it and Unblock the Notifications











