'धूम 3' के बाद 'सत्यमेव जयते 2' के बारे में सोचेंगे आमिर

रेडियो चैनल 92.7 बिग एफएम पर लोगों से अपने शो सत्यमेव के बारे में उनकी राय जानने के लिए मुखातिब हुए आमिर ने कहा "फिल्हाल मुझे धूम 3 और राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके की शूटिंग करनी है। उन्हें खत्म करने के बाद मैं वापस आकर स्थिति का जायजा लेकर इस शो के दूसरे सीज़न के बारे में सोचुंगा।"
6 मई को टेलीविज़न पर शुरु हुए सत्यमेव जयते ने पहले ही हफ्ते उम्मीद से बढ़कर टीआरपी हासिल की और फिर हर हफ्ते समाज में फैली एक नयी समस्या को लेकर आमिर की जंग ने आम जनता से लेकर संसद तक में सत्यमेब जयते की गूंज सुनाई दी।
अपने शो की उपल्बधि के बारे में बताते हुए आमिर ने कहा "हमें उम्मीद से बढ़कर प्रतिक्रिया मिली लेकिन अपने काम के प्रभाव को आंकने में हमें बहुत मुश्किल हुई। बहुत सारी ऐसी बातें हुई जिनकी वजह से हमारी रिसर्च टीम फील्ड में जाकर अपने शो के प्रभाव को आंक नहीं पाई।"
आमिर ने अपने शो सत्यमेव जयते के पहले एपिसोड को शूट करने के लिए एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लिया था। और उसे एडिट कराने के लिए दिन दिन भर वो स्टूडियो में बैठकर एक-एक सीन को बड़ी बारीकी से एडिट कराते थे। सत्यमेव जयते के दूसरे सीज़न को शुरु करने से पहले आमिर लोगों से मिलकर शो का अब तक का प्रभाव जनना चाहते हैं। साथ ही अपनी रिसर्च टीम के साथ मिलकर समाज की अन्य बुराइयों के बारे में जानकर सीजन 2 पर काम करना चाहते हैं। खबर है कि शायद आने वाले सितम्बर माह में सीज़न 2 पर काम शुरु होगा।


Click it and Unblock the Notifications