आजकल खंडाला में क्‍या कर रहे हैं आमिर?

By सोनिका मिश्रा

Aamir Khan
[सोनिका मिश्रा] इस समय अगर कोई मित्र आमिर खान से अपॉइंटमेंट मांगे तो उनका जवाब यही होगा- "आती क्‍या खंडाला"। रानी मुखर्जी को खंडाला बुलाते-बुलाते आमिर खान इन दिनों खुद खंडाला पहुंच गये हैं। सत्‍यमेव जयते की मेकिंग के बाद उन्‍हें जो भी समय मिलता है वो यहीं पर बिताते हैं। खास बात यह है कि उनकी खंडाला विजिट समाप्‍त होने के बाद आप आमिर को एक नये लुक में देखेंगे।

असल में आमिर इस समय अपनी अगली फिल्‍म धूम-3 के लिए बॉडी बना रहे हैं। सत्यमेव जयते के चलते आमिर ने पहले तो अपनी फिल्म 'तलाश' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी और साथ ही 'धूम 3' की शूटिंग पर भी ध्यान देना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से यह खबर उड़ी कि आमिर 'धूम 3' को सीरियसली नहीं ले रहे हैं।

पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने आज तक अपने किसी भी प्रोजेक्ट को मामूली नहीं समझा है और यही वजह है कि सत्यमेव जयते के कुछ एपिसोड टेलीकास्ट हो जाने के बाद जब आमिर थोड़ा सा फ्री हुए हैं तो अब वो मुंम्बई के पास खंडाला में स्थित एक बंगले में रोज एक्सरसाइज कर रहे हैं।

'धूम' और 'धूम 2' में जॉन अब्राहम और रितिक के बाद अब जब इसके तीसरे सीक्वल के लिए आमिर ने हां कर ही दी है तो वो अपना परफेक्शन तो जरुर दिखाएंगे। साथ ही जब पहली बार कैटरीना कैफ उनके साथ नज़र आने वाली हैं तो आमिर का फिट रहना और भी जरुरी है।

अब आमिर की फिटनेस और कैटरीना का फिगर 'धूम 3' की सफलता में कितना योगदान करेगी ये तो फिल्म के आने के बाद पता चलेगा फिल्हाल हमे तो आमिर की इस साल की फिल्म 'तलाश' की तलाश है जो कि ना जाने कहां खो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X