आमिर खान की ये हीरोइन 45 की उम्र में बनी बिन ब्याही मां, सिंगल मदर होने पर तोड़ी चुप्पी- परिवार के बिना..

Sakshi Tanwar On Parenting: आमिर खान की फिल्म दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार टीवी एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने निभाया था। लेकिन अब वह ताहिरा कश्यप की फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस ने काफी दमदार किरदार निभाया और हाल ही में अपने निजी जिंदगी को लेकर भी बात की है।
साक्षी तंवर ने 45 साल की उम्र में बेटी दित्या को गोद लिया था। हाल ही में न्यूज़ 18 के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सिंगल मदर होने को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि "मुझे ऐसा लगता है कि हम सभी महिलाएं उसे संतुलन को प्राप्त करने की कोशिश कर रही है जो समाज की अपेक्षाओं और हमारे सपनों के कारण हमारी सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।"
साक्षी तंवर आगे कहती है कि "इन सबके बीच में मेरी एक बेटी भी है और मेरा समय वह चाहती है। उसकी मुझसे कई उम्मीदें भी है।" एक्ट्रेस ने आगे अपने काम को लेकर बात की और कहा कि वह कोई नार्मल जॉब करने वाली मां नहीं है। वह 9 से 6 काम नहीं करती। ना ही मुझको रोज़ सुबह जल्दी उठना होता है।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "मैं बहुत ज्यादा खुश नसीब हूं कि मुझे रोज सुबह जल्दी उठना नहीं पड़ता है और रोज काम पर भी जाना नहीं पड़ता है। मैं पूरे साल में 45 से 60 दिन शूटिंग करती हूं और इसे मैं अपने हिसाब से ही वक्त दे सकती हूं।" साक्षी के अनुसार पेरेंटिंग करना एक फुल टाइम जॉब होती है और इसका कोई भी मैन्युअल नहीं होता है।
साक्षी तंवर इस पर रहती है कि अपने बच्चों के लिए मौजूद न होना यह कोई बहाना नहीं होता। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि उनकी फैमिली ने दित्या को पालने में उनका काफी सपोर्ट किया है और परिवार के साथ के बिना वह करियर के साथ-साथ बेटी की परवरिश कभी भी नहीं कर पाती।


Click it and Unblock the Notifications











