आमिर ने शेयर की मौनी-संजीदा की वीडियो..देखकर आप भी कहेंगे 'भई वाह'!

By Shivani Verma

नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय और संजीदा शेख टीवी सीरियल में जितनी गंभीर दिखाई देती हैं उतनी ही ज्यादा वो रीयल लाइफ में चुलबुली भी हैं। ये रीयल लाइफ में मस्ती और मज़ाक करने का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देतीं। ये आप इस वीडियो में साफ देख सकते हैं।

Mauni Sanjeeda

दरअसल, संजीदा के पति आमिर अलि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें मौनी और संजीदा एक गाड़ी में 'अफगान जलेबी' गाने पर मस्ती करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में आमिर ने कैप्शन डालते हुए लिखा है "See what I have to go through at the end of the day #girlsgonecray @imouniroy @iamsanjeeda"

जब करन पटेल बने 'उतावला दूल्हा'..पत्नी ने शेयर की तस्वीर!

आपको बता दें कि मौनी रॉय पिछले दिनों बंद हुए टीवी के सुपरहिट सीरियल 'नागिन' में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आई थीं। वहीं संजीदा को आप इन दिनों 'इश्क दा रंग सफेद' में देख सकते हैं। बता दें कि मौनी आपको जल्द ही नागिन के सीज़न 2 में भी नज़र आएंगी।

#SadNews..नहीं रहे कॉमेडियन कृष्णा के पिता..मुंबई में ली अंतिम सांस!

गौरतलब है कि संजीदा और आमिर ने 2012 में शादी की थी। इन दोनों ने एक-दूसरे को करीब 6 साल तक डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और फिर शादी कर ली।

See what I have to go through at the end of the day #girlsgonecray @imouniroy @iamsanjeeda

A video posted by Aamir Ali (@aamirali555) on

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X