सलमान खान के साथ आमिर,बिग बॅास 12,सुपरस्टार कपल की एंट्री,नाम चौंका देगा !
सलमान खान इस साल बिग बॅास 12 की दिलचस्प थीम के साथ वापसी करने वाले हैं। इस बार कंटेस्टेंट अकेले नहीं बल्कि जोड़ी में धमाल मचाने वाले हैं।
इसी को देखते हुए टीवी के टॅाप सुपरस्टार कपल को इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। वैसे बिग बॅास में कई बार पति-पत्नी की एंट्री जोड़ी में हो चुकी है। हालांकि बिग बॅास 11 में ऐसी कोई कपल जोड़ी नहीं दिखाई दी थी।

लेकिन इस बार टीवी की इस सुपरस्टार जोड़ी को बिग बॅास 12 का प्रस्ताव दिया गया है। ऐसी खबर है कि आमिर अली और संजीदा शेख को बिग बॅास का आॅफर मिला है।
लेकिन वह इस शो में एंट्री ले रहे हैं या नहीं इसका खुलासा अभी होना मुमकिन नहीं है।वैसे भी शो में एंट्री लेने से पहले कोई भी कंटेस्टेंट बिग बॅास में जाने का खुलासा नहीं कर सकता है।
गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बार भी कई टीवी स्टार को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। लेकिन कई स्टार ने इस शो के लिए साफ इंकार कर दिया है। यहां देखिए उनके चौंकाने वाले नाम की लंबी फेहरिस्त


Click it and Unblock the Notifications













