एक्स वाइफ संजीदा शेख के अफेयर को लेकर आमिर अली ने दिया ऐसा रियक्शन, सुनकर फैंस को लगा झटका!

Aamir Ali: टीवी अभिनेता आमिर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख इस वक्त हर्षवर्धन राणे संग अपने अफेयर को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में पहली बार आमिर अली ने इस लव अफेयर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संजीदा शेख के बारें में बयान दिया है।
बैसे तो आमिर अली और संजीदा शेख दोनों ही मशहूर कलाकार है, दोनों की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा ही खबरों में रहती हैं। अभी फिलहाल तो संजीदा शेख अपने अफेयर को लेकर कोई भी बात नहीं कर रही हैं लेकिन इस बीच आमिर अली ने अपनी बात मीडिया के सामने रख दी है।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, पिछले कुछ टाइम से आमिर अली की एक्स वाइफ संजीदा शेख को लेकर रुमर्स छाए हुए हैं कि वे तलाक बाद अब अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई हैं और हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। इन अटकलों को हवा तब और ज्यादा मिली थी जब संजीदा ने अपनी बेटी के साथ वाइल्ड लाइफ सफारी की तस्वीरें शेयर की थी।
वहीं अब आमिर ने एक्स वाइफ के डेटिंग रुमर्स पर रिएक्ट किया है, मीडिया के इंटरव्यू में आमिर ने कहा, "यह अब एक फ्री वर्ल्ड है। मैं चाहता हूं कि वह खुश रहे और जो करना चाहती है वह करे, मैं इसमें बिल्कुल भी नहीं पड़ना चाहता। मुझे नहीं पता कि कौन किसे डेट कर रहा है और जो भी उसके लिए अच्छा है, मैं उसके लिए खुश हूं।''
कुछ दिन पहले, ज़ूम को दिए इंटरव्यू के दौरान आमिर अली ने एक्स वाइफ संजीदा शेख से तलाक के बाद अपनी लाइफ को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाइफ का सबसे बेस्ट टाइम बिता रही हैं, एक्टर ने कहा था, "मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं और जहां तक मेरी बात है तो मैं अपनी लाइफ में खुश हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












