'मुझे पीछे से टच किया...', 14 साल के इस एक्टर संग ट्रेन में हुई गंदी हरकत, बोले- तब से मैं...

Aamir Ali Faced Harassment: आमिर अली एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने टीवी इंडस्ट्री पर भी काफी सारे शोज में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक बार अपनी जिंदगी का एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि किस तरीके से बचपन में वह सेक्सुअली हैरेस हुए थे।
जब आमिर अली के साथ में यह घटना घटी थी तो उनकी उम्र सिर्फ 14 साल की थी। इस घटना ने अभिनेता को इतना ज्यादा डरा दिया था कि उन्होंने ट्रेन में जाना छोड़ दिया था। Hauterrfly के साथ में बातचीत के दौरान अभिनेता ने कहा कि "जब मैं यंग था तो मैंने ट्रेन में जाना ही छोड़ दिया था क्योंकि मुझे गलत तरीके से टच किया गया था।"
आमिर अली ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि "मेरी उम्र तब सिर्फ 14 साल की थी और खुद को प्रोटेक्ट करने के लिए मैंने अपने बैग को पीछे टांगना भी शुरू कर दिया था। एक दिन किसी ने मेरी बुक चुरा ली थी। तब मैंने कहा कि किताबें कौन चुराता है? उसी दिन से मैंने ट्रेन में ट्रेवल करना पूरी तरीके से छोड़ दिया था।"
आमिर अली ने इस पर आगे बात करते हुए बताया था कि उनके कई सारे दोस्त गे हैं। लेकिन वह किसी को भी इन सब चीजों के लिए जज नहीं करते हैं और उनके लिए वह सभी भाई के बराबर के हैं। अगर हम अभिनेता के वर्क फ्रेंड की बात करें तो उनको इंडस्ट्री में 20 साल हो गए हैं और उन्होंने कहानी घर-घर की जैसे टीवी शोज में काम किया है।
अगर हम अमीर अली के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने टीवी के मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख के साथ में साल 2012 में सालों के कोर्टशिप पीरियड के बाद शादी रचाई थी। लेकिन आमिर अली और संजीदा शेख की यह शादी चल नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बच्चा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











