वैलेंटाइन डे के मौके पर आ रही है 'बावरी छोरी', नई दुल्हन करेगी अपने पति की तलाश
वैलेंटाइन डे के मौके पर हमेशा की तरह नई फिल्में का इंतजार रहता ही है। कोविड 19 के हालात को देखते हुए फिलहाल सिनेमाघर से दूरी दर्शकों की बनी हुई है। कोई नई रोमांटिक फिल्म प्यार के इस खास महीने में रिलीज नहीं हो रही है। लेकिन ओटीटी पर नई फिल्मों का सिलसिला अभी तक जारी है। वैलेंटाइन डे कुछ दिन बाद आने ही वाला है।
अगर आप तय कर रहे हैं कि कौन सी फिल्मों को देखा जाए , तो हमारे पास एक ऐसी फिल्म है जो आपको अपने प्रियजनों के साथ इस विशेष दिन पर बावरी बना देगी। हां, आपने सही सुना, इरोस नाउ की लोकप्रिय फिल्म 'बावरी छोरी' को आखिरकार रिलीज की डेट मिल गई है! अहाना कुमरा स्टारर 'बावरी छोरी ', जीवन का एक विचित्र भाग इस वेलेंटाइन डे पर इरोस नाउ पर स्ट्रीम हो के लिए बिल्कुल तैयार है।

जीवन के प्रति एक नया दृष्टिकोण पेश करते हुए अपने आकर्षक चरित्र के साथ, बावरी छोरी दर्शकों के दिमाग पर एक स्थायी छाप छोड़ जाएगी।बावरी छोरी -14 फरवरी 2021 को प्रीमियर करने के लिए तैयार है, केवल इरोस नाउ पर! ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो कि शादी के बाद अपने पति की तलाश में विदेश आती है। आहना कुमरा पूरी फिल्म को अपने कंंधे पर उठा कर लेकर चलने वाली हैं। इसका ट्रेलर देखकर कंगना रनौत की फिल्म क्वीन की याद जरूर आती है। लेकिन दोनों कहानी में काफी अंतर है।


Click it and Unblock the Notifications