..................... शिकारा के बाद "स्पेशल ऑप्स" में नजर आएंगे आदिल खान। Aadil Khan all set to be a part of Special OPS series after Shikara! - Hindi Filmibeat

शिकारा के बाद "स्पेशल ऑप्स" में नजर आएंगे आदिल खान, नीरज पांडे की धमाकेदार सीरीज!

By Filmibeat Desk

रेडियो जॉकी से अभिनेता बने आदिल खान ने विधु विनोद चोपड़ा की मूवी शिकारा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जिसके बाद अभिनेता आदिल खान अपनी अपकमिंग सीरीज "स्पेशल ऑप्स" का ऑफिसियल ऐलान अपने सोशल मीडिया के जरिये कर चुके हैं। इस सीरीज को नीरज पांडे द्वारा डायरेक्ट किया गया है जिसमे आदिल खान के साथ केके मेनन और आफताब शिवदासानी नज़र आने वाले है।

आदिल खान अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक है और सोशल मीडिया पर तस्वीर अपलोड कर एक इमोशनल मैसेज कैप्शन में लिखा है। आदिल खान का कहना है," बचपन से ही मैं सपने देखा करता था और अपने ज़िन्दगी में यही सीखा है मुझे यह अनाउंसमेंट करने में बहुत खुशी है कि मैं अब "स्पेशल ऑप्स" फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा हूं। मैं अभी काफी एक्साइडेट हूँ।

bollywood, web series, news, वेब सीरीज, न्यूज

मैं पूरी तरह से नीरज सर का आभारी हूँ जो उन्होने मुझे अपने साथ काम करने का मौका दिया। मैं ये नहीं बता सकता हूँ कि उनकी प्रतिभा की डिग्री कितनी उम्दा है और वे कितने दूर की दुरस्ती रखने वाले व्यक्ति है। उनसे बहुत कुछ अभी सीखना बाकी है।

में वास्तव में बहुत धन्य हूँ। वही मैंने लीजेंडरी एक्टर के के मेनन सर और आफताब शिवदासानी के साथ काम करने की उपलब्धि हासिल की है। मैं अल्लाह और अपनी माँ का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूँ जिनपर मैं भरोसा करता था और अल्लाह ने मेरे लिए इस दुनिया में बहुत अच्छी चीज़े ही लिखी है जिसका मुझे विश्वास है।

बाकी सभी मेरी उपलब्धि आपके लिए है। आदिल खान की मूवी शिकारा लॉकडाउन के कुछ दिन पहले ही रिलीज़ हुई जिसका असर उनकी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दिखा, लेकिन अब आदिल खान पूरी तरह तैयार है अपनी आने वाली सीरीज "स्पेशल ऑप्स" को लेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X