लॉकडाउन के बीच फिल्माई गयी मजेदार वेबसीरीज 'ए वायरल वेडिंग', आज से होगी स्ट्रीम
लॉकडाउन के बीच, जब पूरी दुनिया ठप पड़ गयी है, इरोस नाउ एक अनोखी वेबसीरीज के एक अनूठे कांसेप्ट के साथ तैयार है जो आज से प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। 'ए वायरल वेडिंग' इरोस नाउ की मज़ेदार वेबसीरीज है जिसे लॉकडाउन के दौरान और पूरी तरह से घर पर शूट किया गया है, जिससे यह देश में चकाचौंध से होने वाली शादी की एक दिलचस्प कहानी पर एक मजेदार कांसेप्ट बन गया है।
इरोस नाउ ने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर किया है और लिखते हैं, "नमस्कार🙏, निशा और ऋषभ की क्वांरटाइन स्पेशल ई- शादी में आपका स्वागत है.. कृपया मुहुर्त पर (मई 9, शाम 5 बजे) कंप्यूटर के सामने बैठ जाएं और स्ट्रीम करेंगे #AViralWedding.... धन्यवाद 🌺

दूल्हा, दुल्हन और पंडित इस पहली डिजिटल शादी के लिए वीडियो कॉल पर मौजूद होंगे। खैर, इसके जरिये दिखाया गया है कि कैसे नए जमाने की शादियां अब लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के बीच होंगी।
View this post on InstagramA post shared by Eros Now (@erosnow) on
इरोस इंटरनेशनल ने हाल ही में हॉलीवुड के एसटीएक्स एंटरटेनमेंट के साथ बड़े पैमाने पर संभावित कई बिलियन डॉलर मर्जर की घोषणा की है, जो फिल्मों और ओटीटी प्ले के लिए एक वैश्विक मनोरंजन कंटेंट में मदद करेगा।
हम सभी के लिए एक ताज़ा मूल वेबसीरीज़ लाते हुए, यह वर्चुअल शादी 9 मई 2020 को शाम 5 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए बिल्कुल तैयार है। इसे देखना न भूलें जिसे देखकर आप निश्चित रूप से गुदगुदा उठेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











