अ सूटेबल बॉय वेब सीरीज़ रिव्यू, नेटफ्लिक्स: तबू - ईशान खट्टर - तान्या माणिकतला का A-1 अभिनय
रेटिंग - ****
सीरीज़ - अ सूटेबल बॉय
निर्देशक - मीरा नायर
स्टारकास्ट - ईशान खट्टर, तान्या माणिकतला, तबू व अन्य
प्लेटफॉर्म - नेटफ्लिक्स
मीरा नायर की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ अ सूटेबल बॉय नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है और हम आपके लिए लेकर आए हैं इस सीरीज़ का पूरा रिव्यू। सीरीज़ कहानी है चार परिवारों की - मेहरा परिवार, कपूर परिवार, खान परिवार और चटर्जी परिवार।

मेहरा परिवार की बड़ी बेटी सविता की शादी, कपूर परिवार के बड़े बेटे के साथ होती है और यहीं से सीरीज़ की शुरूआत होती है। जब सविता की मां, अपनी छोटी बेटी लता के लिए भी जल्दी ही एक योग्य वर ढूंढने का ज़िम्मा लेती है।
अब इसके बाद कहानी इन चार परिवारों के इर्द गिर्द तो घूमती है लेकिन आपको 1950 के पूरे भारत का दर्शन करवा देती है। वहीं हर किरदार अपने साथ कहानी में कुछ नया जोड़ता है और आपको बांधे रखने की पूरी कोशिश करता है। यहां पढ़िए कितनी दिलचस्प है ये सीरीज़ और कहां होती है मीरा नायर से चूक -


Click it and Unblock the Notifications
