सैफ अली खान के 'पटौदी पैलेस' में होगा एक टेलीविजन शो का ग्रैंड लॉन्च- पहली बार
भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार 'पटौदी पैलेस' में एक शो का लांच होगा। यह देखना दिलचस्प होगा की कैसे नवाब सैफ अली खान के घर छोटे परदे के नवाब अपना शो लांच करेंगे। हमने इस शो का पहला टीज़र देखा है, जहां कहानी एक युवा, सौम्य, खूबसूरत नवाब अमन जुनैद खान के आस-पास घूमती है, जिस पर एक बुरे जिन्न का साया है। ऐसे में अदिति शर्मा (रोशनी), जो कि एक तवायफ की बेटी है, क्या वह अमन को जिन्न की बुरी आत्मा से बचा पायेगी?
इतने रोमांचक नवाब के जल्द ही टेलीविजन परदे पर जल्द आने के साथ, इस शो को लॉन्च करने के लिये असली नवाबों के वास्तविक घर 'पटौदी पैलेस' से बेहतर भला कौन-सी जगह हो सकती है।

इस 'पटौदी पैलेस' का इब्राहिम कोठी भी कहा जाता है। यह पूर्व के राजशाही पटौदी परिवार की हरियाणा राज्य के गुड़गांव में स्थित महल है। यह महल अभी उनके बेटे और जाने-माने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की देखरेख में हैं। यहां वीर ज़ारा, मंगल पांडे, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों की शूटिंग हुई है।
अपनी समृद्ध विरासत के लिये मशहूर, यह 'पटौदी महल' भारत के सबसे राजसी ठिकानों में से एक है और हम अपने नवाब अमन को आगामी जादुई शो 'ये जादू है जिन्न का' को लॉन्च करते हुए देखेंगे।
यह शो दर्शकों को अमन और रोशनी की प्रेम कहानी के परियों जैसी दुनिया में ले जाने का वादा करता है। 'ये जादू है जिन्न का' जल्द आ रहा है स्टारप्लस पर!


Click it and Unblock the Notifications