'तेरी मेरी डोरियां' में दिखी साहिबा और उसके पिता के खूबसूरत बाॅन्डिंग की एक झलक,

स्टार प्लस भारत में लीडिंग चैनलों में से एक है और इसने टेलीविजन के इतिहास में कुछ सबसे बड़े शो दिए हैं। स्टारप्लस ने टेलीविजन पर लंबे समय तक काम किया है और यह भारतीय घरों में सबसे प्रमुख टेलीविजन चैनलों में से एक है। वर्तमान में, स्टार प्लस के नए शो 'तेरी मेरी डोरियां' को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली रही है और उसे हर तरफ पसंद किया जा रहा है।
अपने बॉलीवुड अंदाज से लेकर प्रेम कहानियों में दिलचस्प लेकिन आशाजनक मोड़ ने शो को नया, भव्य और उत्साहपूर्ण बनाया है। शो में दिखाया गया कि, साहिबा और उसके पिता के बीच एक करीबी रिश्ता देखने को मिलता है। साहिबा, जो जिद्दी है, दुनिया के लिए सख्त हो सकती है, लेकिन अपने पिता के लिए सबसे कोमल है। वह अपने पिता का बहुत सम्मान करती है और हमेशा उसके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है।
हाल ही के एपिसोड में, साहिबा अपने पिता का कर्ज और बकाया चुकाने के लिए मेहनत करती नजर आती है। शुरुआती दिनों में, मोंगा परिवार संपन्न और समृद्ध था, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया और मुश्किलें आईं, उन्हें आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस बार, साहिबा जो कि उनके घर में सबसे बड़ी हैं, अपने पिता के जीवन को आसान बनाने के लिए खुद कदम आगे बढ़ाती है।
पंजाब में सेट, नई रिलीज ' मेरी डोरियां' शो की पहली झलक के साझा करने के समय से ही सभी भारतीय घरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। जबकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बराड़ भाइयों और मोंगा बहनों में से किसे किससे प्यार हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











