टाइगर-जैकलीन और झलक..सिर्फ मस्ती, धमाल और मजेदार डांस!'
बॉलीवुड स्टार जिनकी फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं वो सभी अपनी-अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में जी-जान लगा रहे हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' का प्रमोशन करने मुंबई में डासं रिएलिटी शो झलक दिखला जा 9 के सेट पर पहुंचे।

इस मौके पर वह फिल्म की हीरोइन व 'झलक दिखला जा-9' की जज के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस करते नज़र आए। इतना ही नहीं शो के होस्ट मनीष पॉल ने शो के जजेज़ गणेश हेगड़े, करण जौहर के साथ जमकर मस्ती की। टाइगर की आने वाली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट' 25 अगस्त को रिलीज़ होगी।
डांस शो में ऋतिक का धमाल..कभी किया डांस तो कभी चलाई साइकिल!
फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' टाइगर एक सुपरहीरो की भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए फिल्म में उनके डांस के अलावा एक्शन का तड़का भी देखने को मिलेगा। फिल्म के एक्शन दृश्यों को फिल्माने के लिए टाइगर ने काफी ट्रेनिंग की है, और कड़ी मेहनत की है।
तो क्या इनके साथ छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं मौनी रॉय!
फिल्म में टाइगर के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस दिखाई देंगी. इसमें अमृता सिंह, केके मेनन और नाथन जोन्स अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन डांस कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डीसूजा ने किया है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखें स्लाइड्स..


Click it and Unblock the Notifications











