फैन ने Shehnaaz Gill के साथ की ऐसी हरकत, ऐसे बचीं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

बिग बॉस फेम शहनाज गिल अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस जिस तरह से उन्होने खुद की फिटनेस दिखाई है वो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है। लेकिन इस वक्त उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि शायद उनके फैंस को पसंद नहीं आएगा। दरअसल इस वीडियो में शहनाज गिल मीडिया के सामने पोज कर रहीं हैं, तभी अचानक एक फैन भीड़ से निकलकर उनके साथ तस्वीर क्लिक करवाने के लिए आता है।
चौकाने वाली बात तो ये है कि ये फैन शहनाज से बिना पूछे उनके करीब जाने की कोशिश करता है और उनके कंधे पर हांथ रखने लगता है। हालांकि शहनाज गिल तुरंत उससे दूर हट जाती हैं।
अच्छी बात तो ये है कि इस शख्स की ऐसी हरकत के बाद भी शहनाज गिल नाराज नहीं होतीं हैं बल्कि उसके साथ फोटो क्लिक करवाती हैं। मीडिया के पूछे जाने के बाद वो रिएक्ट भी करती हैं और कहती हैं,
''तुझे क्या लगा तेरा दोस्त है।'' शहनाज गिल का ये ViralBhayani ने पोस्ट किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस शहनाज की काफी तारीफ कर रहे हैं, उनका कहना है कि 'शहनाज गिल अच्छी हैं,
इसीलिए ऐसी हरकत करने के बाद भी फोटो क्लिक करवाई।' शहनाज गिल की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। इस वक्त वो साउथ फिल्मफेयर को लेकर भी चर्चा में हैं उनकी शानदार तस्वीरें वहां से सामने आ रहीं हैं।
वर्कफ्रंट पर वो सलमान खान के साथ फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वो अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications