'मैने साइड हग किया तो उसने..' पिता के उम्र के निर्देशक ने मालती चाहर के साथ की थी गंदी हरकत, कास्टिंग काउच..
Malti Chahar Casting Couch: बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड बनकर एंट्री मारने वाली क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने पूरा घर हिला दिया था। वो जितने दिन भी रहीं काफी शानदार नजर आईं थीं।

लेकिन अब बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उनके द्वारा एक खुलासा किया गया है जो कि काफी हैरान करने वाला है। बता दें कि मालती चाहर एक एक्ट्रेस हैं और फिल्म जीनियस में नजर आ चुकी हैं।
जी हां, गदर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक फिल्म जीनियस बनाई थी जिसमें उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा का डेब्यू हुआ था। इस फिल्म से मालती ने भी इंडस्ट्री में एंट्री मारी थी। मालती चाहर ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर बताया कि वो भी इसका शिकार बो चुकी हैं और पिता के उम्र के निर्देशक ने उनके साथ घटिया हरकत की थी।
कास्टिंग काउच का शिकार
मालती चाहर ने कई राज खोले लेकिन उम्रदराज निर्देशक ने जो किया उसके बाद मालकी सन्न रह गईं थीं। बकौल मालती जब वो निर्देशक से मिली थीं तो अलविदा लेने के पहले उन्होने साइड हग किया था। इस बीच उस निर्देशक ने लिप्स में किस करने की कोशिश की थी। मालती इसके बाद काफी सतर्क हो गई थीं और दोबारा कभी उस निर्देशक से नहीं मिलीं। अभिनेत्री का कहना है कि लोग समझ जाते हैं कि आपकी बॉडी लैंग्वेज कैसी है और आप किस बैकग्राउंड से आते हैं। इसलिए किसी ने वो लिमिट क्रॉस करने की कोशिश नहीं की। मेरे पिता एक एयरफोर्स ऑफिसर हैं। लेकिन उस निर्देशक की हरकत वो कभी भूल नहीं पाईं। मालती का कहना है कि उस घटना ने सीख दी थी कि हर किसी के पिता नहीं मानना है।
क्रिकेटर दीपक चाहर बिग बॉस के मंच पर खुद मालती को छोड़ने आए थे और सलमान खान ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अब देखने वाली बात होगी कि वो किस फिल्म में नजर आती हैं। मालती कैमरे के सामने कमाल लगती हैं। फिलहाल मालती को लेकर किसी तरह के प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











