इंदौर की अदालत के कटघरे में 'राखी का इंसाफ'

मंगलवार को इंदौर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी भूपेंद्र नकवाल की अदालत में एक मुकदमा दायर किया गया। यह मुकदमा किशोर मरमट की ओर से अधिवक्ता किशन कुमार कुम्हारे ने दायर किया है। मरमट ने कार्यक्रम को तैयार करने वाले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उन्होने इस शो के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। कुम्हारे का आरोप है कि रिएलिटी शो में अदालत की प्रक्रिया के प्रदर्शन का तरीका भी आपत्तिजनक है। इतना ही नहीं, शो के दौरान अश्लील टिप्पणी भी की जाती है। लक्ष्मण के परिवार का आरोप है कि कार्यक्रम में लक्ष्मण पर अभद्र टिप्पणी की गई थी और कथित तौर पर उसी सदमे की वजह से लक्ष्मण की मौत हुई है।
More from Filmibeat
इंदौर एनडीटीवी इमैजिन टीवी मुकदमा राखी का इंसाफ राखी सावंत रिएलिटी शो indore ndtv imagine rakhi ka insaaf rakhi sawant reality show tv


Click it and Unblock the Notifications











