सेट बना कसेट कब्रिस्तान: इस शो की शूटिंग के दौरान बिछ गई लाशें, 60 लोगों नें गंवाईं जान, हीरो की हुई 72 सर्जरी

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में ऐसी काफी सारी फिल्में और शोज हैं जिनके सेट पर कई बार हादसों की खबर आ जाती है। लेकिन कई बार ऐसे हादसे बड़े बन जाते हैं। आज हम आपको 90 के दशक के एक ऐसे ही शो के बारे में बताएंगे जिसके सेट पर बहुत भयंकर आग लग गई थी और इसमें काफी सारे लोगों की जान भी चली गई थी। साथ ही शो का लीड एक्टर भी आग की चपेट में आ गया था।

The Sword Of Tipu Sultan

दरअसल हम बात कर रहे हैं शो 'द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान' की। इसमें लीड किरदार संजय खान द्वारा निभाया गया था और इसके अलावा शो में दीपिका चिखलिया, आनंद महादेवन और शहबाज खान भी नजर आए थे। शो के निर्माता और निर्देशक संजय खान ही थे और लोगों ने इसे काफी पसंद भी किया था। 25 फरवरी 1990 से लेकर 14 अप्रैल 1991 तक इसको दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। लेकिन इस अशोक की पहचान सिर्फ उसकी कहानी से नहीं बल्कि इसके सेट पर हुए भयानक हादसे की वजह से भी थी।

हादसे में 60 लोगों की चली गई थी जान

'द स्वॉर्ड ऑफ़ टीपू सुल्तान' शो के सेट पर 8 फरवरी 1989 को एक बड़ा हादसा हो गया था और शो से जुड़े लोगों के लिए भी यह बहुत ही खराब दिन था। इसी दिन मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में शूटिंग भी हो रही थी और तभी सेट पर अचानक से आग लग जाती है। यह इतनी ज्यादा भयंकर आग थी कि कुछ ही मिनट के अंदर उसने पूरे सेट को रख कर दिया। इस हादसे में 60 लोगों की जान चली गई थी। जिसमें कलाकारों के अलावा क्रू मेंबर्स भी थे। संजय खान भी इस आग में काफी ज्यादा झुलस गए थे और वह थर्ड डिग्री बर्न का शिकार हो गए थे। उनका शरीर तकरीबन 65% तक जल गया था और यह हादसा आज भी टीवी इंडस्ट्री में सबसे बड़े हादसों की लिस्ट में आता है।

शादी के सीन में हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ था जब शो के लिए हैदर अली की शादी के जश्न का सीन शूट किया जा रहा था। इसमें आतिशबाजी का भी इस्तेमाल हो रहा था। स्टूडियो में ढीली तार और पर्याप्त फायर ब्रिगेड की कमी के चलते आग बहुत ही तेजी से फैल गई थी। बहुत ही कम वक्त में यह हादसा एक बड़ा हादसा बन गया।

13 महीने तक गंभीर हालत में रहे थे संजय खान

थर्ड डिग्री बर्न हो जाने के बाद संजय खान की हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी। काफी लंबे वक्त तक उनको अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था और तकरीबन 13 महीने तक उनका इलाज चला। 17 से भी ज्यादा सर्जरी हुई और इस हादसे के बाद शो को रोक दिया गया था। तकरीबन 6 महीने तक शूटिंग बंद कर दी गई थी।

Read more about: sanjay khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X