ये रिश्ता क्या कहलाता है के आठ साल पूरे..कुछ इस तरह मना जश्न
ये रिश्ता क्या कहलाता है ने हाल ही में अपने आठ साल पूरे किये है जिसका जश्न शो की पूरी कास्ट ने मिलकर मनाया...आप भी देखें
बीते दिन स्टार-प्लस के लोक प्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अपने आठ वर्ष पूरे किये। इस मौके पर शो की पूरी कास्ट ने शो के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया।

शो की पूरी कास्ट ने एक साथ मिलकर केक काटा साथ ही जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। भले ही शो को आठ साल हो चुके है लेकिन यह शो आज भी टीआरपी के मामले में कभी भी पीछे नहीं रहता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: बेहद खास होगी कार्तिक-नायरा की शादी...
गौरतलब है कि, शो की कहानी अक्षरा और नैतिक की अरेंज मैरिज से शुरू हुई थी,जिसने दो परिवारों को एक साथ बांधा। इन आठ सालों में इस शो को दर्शको द्वारा काफी प्यार मिला।
आठ सालों में शो की कहानी में कई बदलाव आये। फ़िलहाल शो में नैतिक और अक्षरा के बच्चों की लव स्टोरी पर फोकस किया जा रहा है।
बता दें, इसी कारण हिना खान ने बीते साल शो को गुडबाय कह दिया था। तो वहीं करण मेहरा ने अपने हेल्थ इशू के कारण इस शो को छोड़ने का फैसला लिया था। बता दें, अब शो में करण मेहरा की जगह विशाल सिंह नजर आ रहें है।


Click it and Unblock the Notifications












