8 साल पहले KBC में इन दो भाइयों ने एक सवाल का जवाब देकर रचा इतिहास, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का बिग भी कहा जाता है और आपको बता दें कि उनका सबसे मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी जल्दी ही टेलीविजन पर एक बार फिर से दस्तक देने वाला है। बता दें कि इस शो का प्रोमो भी सामने आ चुका है और प्रोमो देखने के बाद में दर्शकों के बीच में भी काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। वायरल हो रहे प्रोमो में अमिताभ बच्चन को भी काफी ज्यादा जोश में देखा गया। यहां तक कि दर्शकों के मन में भी एक बार फिर से करोड़पति बनने का ख्वाब जाग गया। यहां तक कि दर्शकों ने उन करोड़पति लोगों को भी याद किया जो कि इस शो से एक झटके में करोड़पति बन गए। लेकिन विनर्स में दो ऐसे भी विनर निकल कर गए थे जिनका रिकॉर्ड 23 साल में अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया है। इस रिकॉर्ड को दो भाइयों ने मिलकर बनाया और केबीसी के दुनिया में नरूला ब्रदर्स के नाम से वह फेमस हो गए थे।
दो सगे भाइयों ने मचाया था केबीसी में बवाल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज से तकरीबन 9 साल पहले जब कौन बनेगा करोड़पति शो का आठवां सीजन चल रहा था तो दिल्ली के दो सगे भाइयों ने इस शो में हिस्सा लिया था। जिनका नाम अचिन नरूला और सार्थक नरूला था। इन दोनों भाइयों ने साथ में मिलकर इस जीत को अंजाम दिया और साथ ही साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया।
नरूला ब्रदर्स ने जीती थी 7 करोड़ की राशि
कौन बनेगा करोड़पति के आठवें सीजन में दोनों भाइयों की जोड़ी ने बवाल मचा दिया था। एक के बाद एक जवाब देते हुए उन्होंने सात करोड़ रुपए हासिल किए और साथ ही साथ इस जीत के बाद दोनों भाई केबीसी के पहले और अभी तक के आखिरी विनर बने। जिन्होंने शो में सात करोड़ की राशि जीती थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक फैक्ट ऐसा भी है जो कि आपको जानकर काफी हैरानी होगी। दरअसल 23 साल हो चुके हैं लेकिन केबीसी में अभी तक नरूला ब्रदर्स के सिवा कोई भी 7 करोड की राशि को अपने नाम नहीं कर पाया है।
एक सवाल के जवाब से हिला दिया था पूरा केबीसी शो
इसी के साथ-साथ जैसे 7 करोड़ के सवाल का जवाब देकर नरूला ब्रदर्स ने इस शो में इतिहास रचा। वह सवाल भी काफी दिलचस्प था। दरअसल सवाल यह था कि सूरत में उतरने वाला पहला ब्रिटिश व्यापारिक जहाज हेक्टर की कमान को किसने संभाला था। इसका सही जवाब था विलियम हॉकिंस। नरूला ब्रदर्स ने इसका सही जवाब देकर सात करोड़ की राशि अपने नाम कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications