प्रत्यूषा केस : पिता भी देते थे गंदी गालियां..आखिरी कॉल में हुए चौकाने वाले खुलासे..!
आज प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से पहले का आखिरी कॉल रिकॉर्डिंग रिलीज किया गया। इस बातचीत में प्रत्यूषा ने किये आठ खुलासे आप भी पढ़ें....
आज प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से पहले का आकिरी कॉल रिकॉर्डिंग रिलीज किया गया। इस कॉल की लिखित कॉपी आज मीडिया को सौपीं गयीं। इस कॉल की लिखित कॉपी में प्रत्यूषा बनर्जी और राहुल राज सिंह की आखिरी काल की तीन मिनट की बातचीत है । इस बातचीत से यह तो साफ जाहिर है कि प्रत्यूषा आत्महत्या करने से पहले काफी तनाव में और नशे में धुत्त थी।
बता दें, प्रत्यूषा की मौत के बाद से ही प्रत्यूषा के माता-पिता राहुल राज सिंह के खिलाफ केस लड़ रहें हैं। उनका राहुल पर आरोप है कि, राहुल के कारण ही उनकी बेटी प्रत्युषा में यह कदम उठाया। वह हमेशा यही कहते है कि उनकी बेटी बेहद बहादुर थी, लेकिन राहुल ने उसे मार डाला। जब तक वह राहुल को सजा नहीं दिलायेगें तब तक वह शांत नहीं बैठेगें।
( "आधे घंटे में सब खत्म कर दूंगी" - प्रत्यूषा ने फोन पर कही आखिरी बात!)
मुंबई पुलिस ने जुलाई में राहुल के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, हालांकि राहुल अभी जेल से बेल लेकर बाहर है। बता दें उसपर आत्महत्या, और आपराधिक धमकी साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने के चार्ज है । आज जो प्रत्यूषा और राहुल की आखिरी बातचीत की लिखित कॉपी सामने आयीं हैं उनमे से कुछ तथ्य सामने निकल कर आयें हैं जो आपको हैरान कर देंगें..


Click it and Unblock the Notifications











