पांच करोड़ ही जिंदगी बदल देगा : अमिताभ बच्चन

AMITABH-BACHCHAN
बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर आम आदमी को करोड़पति बनाने वाले टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए तैयार हैं।

अमिताभ कहते हैं कि शो की पांच करोड़ की पुरस्कार राशि विजेताओं की पूरी जिंदगी ही बदल सकती है। अमिताभ ने पत्रकारों से कहा, "'कौन बनेगा करोड़पति' और मेरा साथ साल 2000 में शुरू हुआ था और 10 साल बाद मैं फिर से इस शो की मेजबानी करने जा रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि आप मुझे उसी तरह और उतने ही प्यार से स्वीकार करेंगे जिस तरह 10 साल पहले किया था।"

उन्होंने कहा, "शो की पुरस्कार राशि एक करोड़ से बढ़ाकर पांच करोड़ करने के लिए मैं सोनी टेलीविजन का शुक्रगुजार हूं। पांच करोड़ रुपये की राशि विजेता की पूरी जिंदगी बदल सकती है।"अमिताभ ने केबीसी के पहले दो संस्करणों की मेजबानी की थी जबकि पिछले संस्करण के प्रस्तोता अभिनेता शाहरुख खान थे।

शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु कहते हैं, "जीवन को बदल देने जितनी राशि ने इस शो को और लोकप्रिय बनाया है। मैं इस शो के लिए पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित करने के लिए सोनी टीवी को धन्यवाद देता हूं।"इस बार केबीसी में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। पहले के 15 प्रश्नों की बजाए इस बार 12 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। इसके अलावा शो में एक विशेषज्ञ भी होगा और प्रतिभागी 'आस्क द एक्सपर्ट' लाइफलाइन का इस्तेमाल कर उसकी मदद ले सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X