बंधन..सारी उम्र हमें संग रहना है' में 4 नए किरदारों की एंट्री
टेलीविजन धारावाहिक 'बंधन सारी उम्र हमें संग रहना है' में चार नए किरदार शामिल हो रहे हैं। काफी दिनों से इस सीरियल में टिवस्ट लाने की कोशिश की जा रही थी, लिहाजा अब निर्देशक कुछ नए लोगों को इसमें शामिल करने जा रहे हैं।
सीरियल में अब अभिनेत्री मीनल पेंदसे, मराठी अभिनेत्री स्निग्धा आकोलकर, भानूजीत सुदान और प्याली मुंशी नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। आपको बता दें, बंधन में श्वेता मुंशी, आदित्य रेदजी, अनन्या अग्रवाल और गणेश हाथी मुख्य भूमिका में हैं।
जी टीवी के धारावाहिक 'बंधन..सारी उम्र हमें संग रहना है' में मीनल-मीठी बाई, स्निग्धा-कजरी, भानूजीत-सूर्य प्रताप और प्याली-शीतल की भूमिका निभाएंगी।
गौरतलब है कि, यह धारावाहिक एक बच्ची और एक हाथी के बीच के रिश्ते की कहानी पर आधारित है।


Click it and Unblock the Notifications












